फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आठ महीने बच्ची से दुराचार

आठ महीने बच्ची से दुराचार

Sun, 02 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
आठ महीने बच्ची से दुराचार
आठ महीने की मासूम से दरिंदगी, दरिंदा गिरफ्तार
विज्ञापन



- शनिवार शाम की वारदात, बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने की घिनौनी हरकत
- बच्ची का कराया गया मेडिकल, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मौली जागरां में आठ महीने की मासूम के साथ एक युवक ने दुराचार कर डाला। आरोपी ने घिनौनी हरकत को उस समय अंजाम दिया जब बच्ची की मां उसे किसी जानकार के यहां छोड़कर काम पर चली गई। इस दौरान आरोपी ने जानकार को रुपये का लालच देकर बाजार भेज दिया और बच्ची के साथ रेप कर डाला। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी संजय (35) को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।

बच्ची की मां कोेठियों में काम करती है। शनिवार शाम वह बच्ची को किसी जानकार लड़के के हवाले कर काम पर चली गई। इस दौरान आरोपी ने लड़के की गोद में बच्ची को देखा तो उसके पास पहुंच गया। उसने लड़के को 50 रुपये देकर बाजार खाने पीने भेज दिया और बच्ची को ले लिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को एक घर में ले गया और उसके साथ दुराचार कर डाला। थोड़ी देर बाद उसके परिजन लौटे तो बच्ची को बिलखते देखा। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्प लाइन वालों ने की काउंसलिंग
दरिंदगी की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने मासूम बच्ची के परिजनों की काउंसलिंग की। इसके अलावा वहां पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ी का काम करता है आरोपी
रेप की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने आरोपी को उसी के एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी दो दिन पहले बिहार से आया था। आरोपी चंडीगढ़ में कबाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed