{"_id":"5c54a479bdec227368421c36","slug":"31549051001-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दबोचे दो पेशेवर चोर, आठ वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दबोचे दो पेशेवर चोर, आठ वाहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशेवर चोरों से आठ वाहन और चार मोबाइल बरामद
नाका ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को काबू कर लिया था रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीती 29 जनवरी को सेक्टर-47 के गुरुद्वारे के समीप नाके पर तैनात सेक्टर-31 थाने के पुलिसकर्मियों ने ट्राइसिटी में वाहन और मोबाइल चोरी में जुटे दो पेशेवर चोर दबोचे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक ऑटो समेत आठ वाहन और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी रामदरबार फेस-2 निवासी 21 वर्षीय प्रिंस कोंडल उर्फ शैंटी और सेक्टर-20 निवासी 28 वर्षीय नरेंदर कुमार उर्फ मन्नू हैं। पुलिस ने इनसे सेक्टर-31 थाने में झपटमारी व चोरी के दर्ज केसों में तीन मोटरसाइकिल, एक ऑटो और चार मोबाइल जबकि सेक्टर-34 थाने, इंडस्ट्रियल थाने, जीरकपुर थाने और पंचकूला, सेक्टर-5 थाने में दर्ज केसों में एक एक्टिवा और तीन मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। बरामद वाहनों को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-102 के तहत कब्जे में लिया है। सेक्टर-31 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर राजदीप सिंह व उनकी टीम ने जांच में पाया कि आरोपी पेशेवर चोर हैं। बीती 29 जनवरी को पकड़ में आने पर पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर उनका दो दिन का रिमांड लिया। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोपी नरेंदर की प्रोफाइल
आरोपी नरेंदर सेक्टर-20 में अपनी पत्नी, आठ साल के बेटे और बहन सहित रह रहा है। बारहवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह डेली बेस पर बतौर टैक्सी ड्राइवर का काम कर रहा था। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी वर्ष 2011 से चोरी व झपटमारी के केसों में नामजद रहा है। उस पर साल 2011 से साल 2019 तक सेक्टर-31 थाने में चोरी व झपटमारी के नौ और एक केस इंडस्ट्रियल थाने में दर्ज रहा है।
आरोपी प्रिंस की प्रोफाइल
आरोपी प्रिंस कौंडल अविवाहित है और बारहवीं कक्षा के बाद से वह आपराधिक केसों में नामजद हो गया। साल 2014 से 2019 तक प्रिंस पर सेक्टर-31 थाने में चोरी के तीन और सेक्टर-34 थाने में एक केस दर्ज हुआ।