{"_id":"5c082cbbbdec2241467249a1","slug":"31544039611-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये का लालल देकर 40 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये का लालल देकर 40 हजार ठगे
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
रुपयों को लालच देकर 40 हजार की ठगी
आरोपियों ने 100-100 के नोट के बदले 10 हजार ज्यादा देने को कहा
झांसे में आकर दिए रुपये, निकले कागज की गड्डी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-35डी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से रुपये लेकर निकले एक युवक से दो अज्ञात शातिरों ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उनके पास 100-100 रुपये नोट हैं। अगर वह उससे बदल लेता है तो उसे 10 हजार रुपये ज्यादा दिए जाएंगे। वह उनके झांसे में आ गया और आरोपियों को 40 हजार थमा दिए। इसके बाद आरोपी रुमाल में बंधी कागज की गड्डी देकर फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-35 निवासी हरजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने बुधवार को सेक्टर-35 के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 40 हजार रुपये निकाले थे। बैंक के बाहर आते ही उसके पास करीब 45 वर्षीय दो व्यक्ति आ गए। उन्होंने कहा उनके पास 100-100 के नोट हैं। अगर वह नोट दे देगा तो वो उसे 10 हजार अलग से दे देंगे। उन लोगों ने 100-100 के नोट एक रुमाल में दिखाए भी। इसके बाद पीड़ित ने उनके झांसे में आकर उन्हें 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने 100-100 के नोट उसे थमा दिए। जब पीड़ित ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज की गड्डी थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने एरिया के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।