{"_id":"5bca42bebdec22699072bb74","slug":"31539982014-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से स्नैच के मामले में दा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग से स्नैच के मामले में दा आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग से 1200 रुपये झपटने में दो स्नैचर गिरफ्तार
ऑटो में सवार था पीड़ित, किराया देने लगा तो झपटा था पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 11 अक्तूबर को देर रात सेक्टर-10 में ऑटो चालक और उसके साथी द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति से 1200 रुपये झपटने के मामले में सेंट्रल डिवीजन थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को गुप्त सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया हैै। आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी रजत उर्फ गोलू (26) और सेक्टर-38 वेस्ट निवासी रवि (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से पर्स बरामद कर लिया है। शनिवार आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर पुलिस उनका रिमांड हासिल करेगी।
धनास निवासी रामचंद्र (65) ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह 11 अक्तूबर को किसी काम से पीजीआई गया था। देर रात करीब साढ़े बारह बजे वह सेक्टर-16 जाने के लिए पीजीआई चौक के पास से ऑटो में बैठा। सेक्टर-10 के बस स्टॉप पर पहुंचा तो वह ऑटो चालक को 20 रुपये किराया देने लगा। इतने में आरोपी ऑटो चालक और उसका साथी उससे 1200 रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद सेंट्रल डिवीजन डीएसपी कृष्ण कुमार ने एक टीम गठित की। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।