फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिम्मी ने दस-पंद्रह साल से नही खाई थी रोटी, एडी से कूल्हे तक की हड्डी टूटने से हुई मौत

सिम्मी ने दस-पंद्रह साल से नही खाई थी रोटी, एडी से कूल्हे तक की हड्डी टूटने से हुई मौत

Fri, 31 Aug 2018 01:53 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सिम्मी ने दस-पंद्रह साल से नही खाई थी रोटी, एडी से कूल्हे तक की हड्डी टूटने से हुई मौत
सिम्मी की पैर से कूल्हे तक की हड्डी टूटने से हुई मौत
विज्ञापन

-खुदकुशी की या किसी ने धक्का दिया, अभी साफ नहीं
-अदालत परिसर में शाम छह बजे हुई दाखिल, सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की बार काउंसिल के वकील सुनील कुमार की पत्नी सिम्मी मंगलवार की शाम करीब छह बजे अदालत परिसर में दाखिल हुई थी। उस समय अदालत का गेट खुला हुआ था। सिम्मी अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में जाती नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेने सहित उनके पति सुनील कुमार व बच्चों के अलावा मृतका के मायके वालों से भी पूछताछ की। बकौल पुलिस मामले में किसी पारिवारिक सदस्य ने कोई शक नहीं जताया। दुर्घटना की रात ही सिम्मी की टांगें टूटने का अनुमान लगाया गया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सिम्मी के पांव से लेकर कूल्हे तक की हड्डी का टूटने का पता लगा है, लेकिन उनके सिर को नुकसान नहीं पहुंचा था। पांचवीं मंजिल से गिरने पर बॉडी का पूरा भार पांव से कुल्हे तक पर आने की वजह से हड्डी टूट गई। लेकिन सिम्मी को किसी ने धक्का दिया या फिर वह स्वयं गिरी, इसकी पुष्टि फिलहाल कोई अधिकारी करने को तैयार नहीं है। एडवोकेट चेंबर में कई वकील देर शाम तक बैठकर प्रैक्टिस करते हैं। शाम पांच बजे के बाद कोर्ट में लोगों की आवाजाही नहीं रहती, लेकिन वकील अपने-अपने चैंबर में बैठकर प्रैक्टिस जरूर करते हैं। फिलहाल, अब तक की जांच में पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुबूत नहीं लगा है, जिससे वह अपनी जांच को दिशा दे सके।
विज्ञापन


सिम्मी ने 10-15 साल से नहीं खाया खाना
सिम्मी के पति व अन्यों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि किसी बीमारी के कारण सिम्मी ने करीब दस-पंद्रह साल से खाना नहीं खाया था। वह लिक्विड के सहारे ही जी रही थी। पुलिस को बताया गया कि सिम्मी बीमारी से तंग थी, जबकि सिम्मी के खुदकुशी करने की रात उनके पति सुनील कुमार ने बच्चों संग मौके पर पहुंच सिम्मी को कोई बीमारी होने का जिक्र न कर उनके आपसी झगड़े की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनके आपसी घरेलू झगड़े के कारण उनके बच्चे पिस रहे हैं। मामले में जिला अदालत के किसी वकील ने भी साफ तौर पर कोई जानकारी सांझा नहीं की है। खुदकुशी वाली रात सिम्मी सुबह से घर से बाहर थी, लेकिन परिजनों ने मामले में पुलिस को भी उनकी गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed