{"_id":"5a9efb3f4f1c1bbd218b6a30","slug":"21520368447-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार झपटमार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार झपटमार फरार
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार झपटमार फरार
चंडीगढ़। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात झपटमार मंगलवार दोपहर सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स क्वार्ट्स के मकान नंबर-685 के सामने खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से घबराहट के चलते महिला झपटमारों की मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर सकी। सूचना पाकर थाना-31 से मौके पर पहुुंचे पुलिसकर्मियों को महिला ने अपनी पहचान नेहा के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि वह मकान के सामने थी। उसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहने दो अज्ञात झपटमार उनके गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक चालक ने गहरे ग्रे रंग की स्वेटर पहनी थी और पीछे बैठे आरोपी ने क्रीम रंग की जैकेट पहनी थी। पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की लेकिन पुलिस इस बार भी झपटमारों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही।