फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अज्ञात वाहन ने बा इक सवार को मारी टक्कर, मौत

अज्ञात वाहन ने बा इक सवार को मारी टक्कर, मौत

Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बा इक सवार को मारी टक्कर, मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत
विज्ञापन

टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराता हुआ 25 मीटर दूर गिरा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित गुरुद्वारा लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन रोहित सिंह (19) की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद वह डिवाइडर से टकराता हुआ करीब 20-25 मीटर दूर जाकर गिरा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे जीएमसीएच-32 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित रामदरबार फेज-1 में रहता था। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना बीते रविवार देर शाम की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-47 स्थित गुरुद्वारा लाइट प्वाइंट के पास एक्सीडेंट हो गया। सूचना पर पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रामदरबार निवासी प्रत्यक्षदर्शी रमेश कुमार (35) ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करता है। वह अपने एक्टिवा से घर लौट रहा था। उसके आगे एक बाइक (एचआर 04सी 0319) सवार लड़का जा रहा था। गुरुद्वारा लाइट प्वाइंट को पार करते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार डिवाइडर से टकराता हुआ करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। अज्ञात वाहन चालक वहां से फरार हो गया। शोर के बाद आसपास लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित रामदरबार से फैदा गांव की ओर जा रहा था। वह डड्डूमाजरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed