फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ढाई वर्षीय बच्चे को कपड़े में लपेटकर अगवा करने से हड़कंप, दंपती का निकला विवाद

ढाई वर्षीय बच्चे को कपड़े में लपेटकर अगवा करने से हड़कंप, दंपती का निकला विवाद

Wed, 17 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ढाई वर्षीय बच्चे को कपड़े में लपेटकर अगवा करने से हड़कंप, दंपती का निकला विवाद
ढाई वर्षीय बच्चे को कपड़े में लपेटकर अगवा करने से हड़कंप
विज्ञापन


-पुलिस जांच में दंपती के बीच विवाद का निकला मामला

-बच्चे को ले गई मां को नही तलाश सकी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-45सी के मकान नंबर-2219/2 के समीप से मंगलवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर करीब ढाई वर्षीय एक बच्चे को अगवा कर लिए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। पीसीआर और सेक्टर-34 थाने के एसएचओ और बुड़ैल चौकी के इंचार्ज सतनाम सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कोई उनके बच्चे को कपड़े में लपेटकर अगवा कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मैसेज फ्लैश कर शिकायतकर्ता से पूरी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को मामला कुछ अटपटा लगा। मौके पर आए एक चश्मदीद ने बताया कि शिकायतकर्ता का उसकी पत्नी से कोई पुराना विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी ही बच्चे को लेकर गई है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों का भी जमघट लग गया। मंगलवार देर रात तक पुलिस मां-बच्चे को नहीं तलाश सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed