फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्नैचरों का आतंक, 24 घंटे में पांच स्नैचिंग

स्नैचरों का आतंक, 24 घंटे में पांच स्नैचिंग

Sat, 06 Apr 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
स्नैचरों का आतंक, 24 घंटे में पांच स्नैचिंग
स्नैचरों का खौफ : 24 घंटे में स्नैचिंग की पांच वारदात, एक केस सुलझा
विज्ञापन

पुलिस सुस्त, स्नैचर चुस्त, एक के बाद एक हुईं पांच वारदातें
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बेखौफ झपटमारों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पिछले 24 घंटे में स्नैचरों ने एक के बाद एक पांच वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस इसमें से सिर्फ एक केस को सुलझाने में कामयाब हो सकी है। वारदात के बाद संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बाकी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए तीनों नाबालिग स्नैचर की पहचान बुड़ैल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

केस नंबर-1 : धनास के मकान नंबर-131/बी निवासी सरवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वीरवार 3-4 अज्ञात लड़कों ने सेक्टर-44 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास से उसका मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तीन नाबालिगों को काबू किया। हालांकि बीते करीब 20 दिनों में सेक्टर-44 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास स्नैचिंग की यह तीसरी वारदात थी।
विज्ञापन


केस नंबर-2 : सेक्टर-39 निवासी गुरिन्द्र कौर अपने पति जसपाल सिंह के साथ एटीएम से रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थीं। दोनों पति-पत्नी स्कूटर पर थे। सेक्टर-40 के मकान नंबर-1635 के पास पहुंचे तो एक्टिवा सवार दो अज्ञात युवक महिला से पर्स झपटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक स्नैचर बिना हेलमेट पहने काले रंग की एक्टिवा पर सवार थे और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चालक ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पर्स में 15 हजार की नगदी, मोबाइल, सोने की चेन और अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर-3 : सेक्टर-37सी निवासी पूजा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-37सी स्थित मार्केट में वीरवार रात करीब 9 बजे रुमाल से मुंह ढके बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 400 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों की आयु लगभग 20-22 साल की थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन स्नैचरों का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लग सका है।

केस नंबर-4 : सेक्टर-37-ए/बी की डिवाइडिंग रोड के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवती से कार सवार दो युवक मोबाइल झपटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। युवती ने आरोपियों की कार का नंबर भी पुलिस को बताया। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


केस नंबर-5 : सेक्टर-24/25 डिवाइडिंग रोड के पास शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे बाइक सवारों ने रिक्शा से जा रही एक महिला का बैग छीनने का प्रयास किया। हालांकि आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए, जिससे महिला रिक्शा से नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed