फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एनआरआई का 65 हजार चुराने वाले दो म हिलाएं गिरफ्तार

एनआरआई का 65 हजार चुराने वाले दो म हिलाएं गिरफ्तार

Fri, 25 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
एनआरआई का 65 हजार चुराने वाले दो म हिलाएं गिरफ्तार
एनआरआई की शादी से दूल्हे की मां का पर्स चुरातीं दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले किया, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
मनीमाजरा। वीरवार को कलाग्राम में एक एनआरआई की शादी से दूल्हे की मां का पर्स चोरी करतीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान मध्य प्रदेश के रायगढ़ की पूनम उम्र 32 वर्ष और नंदनी उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता क्रफफर्ड के मुख्य प्रवक्ता डा. अनीश गर्ग ने बताया कि उनके परिचित लीजा कोटी अमेरिका से अपने बेटे रोबिन की शादी करने चंडीगढ़ आए थे। वीरवार सुबह सेक्टर-19 के चर्च में रोबिन की शादी हुई और दोपहर को कलाग्राम स्थित चंडीगढ़ हवेली में कार्यक्रम था। जहां नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने सभी रिश्तेदार पहुंचे हुए थे। रिश्तेदारों में आरोपी महिलाएं भी शामिल हो गईं। दूल्हे की मां लीजा कोटी अपने बेटे और बहू के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर चढ़ने लगीं तो अपना पर्स मेज पर रख दिया। इतने में मौका देखकर दोनों महिलाओं ने पर्स उठा लिया और भागने लगीं। लोगों ने उन्हें तुरंत काबू कर पुलिस को सूचना दी। मौली जागरां के एडिशनल एसएचओ रोहताश कुमार ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डा. अनीश ने बताया कि आरोपी महिलाओं को पता था कि दूल्हे की मां विदेश से आई है और पर्स में लाखों रुपयें होंगे, इसलिए उनकी नजर पर्स पर ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed