{"_id":"5c6483bdbdec224e21135727","slug":"181550091197-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामला ठेका बंद करने के लिए कालोनी निवासियों ने एसएसपी को दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग मामला ठेका बंद करने के लिए कालोनी निवासियों ने एसएसपी को दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग मामला: इंसाफ नहीं मिलने पर देंगे धरना
पीड़ित के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिनों डड्डूमाजरा शराब के ठेके के पास फायरिंग के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बुधवार को कालोनी निवासियों ने एसएसपी को शिकायत देकर मामले की सही कार्रवाई की मांग की है। साथ ही डड्डूमाजरा में ठेके को बंद कराने को भी कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका देर रात खुले रहने की वजह से लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है। अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह धरना देंगे।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे डड्डूमाजरा कालोनी निवासी महिलाओं समेत करीब 100 लोग सेक्टर-9 पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे। इस दौरान वहां उन्होंने शिकायत देकर आरोप लगाया कि ठेके पर रोजाना देर रात तक शराब ब्रिकी होती है। इसके चलते कई बार लोग देर रात हुड़दंग मचाते रहते हैं। कालोनी निवासी ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके बच्चों के साथ नाइंसाफी हो रही है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते आरोपी खुले में घूम रहे हैं।
बच्चे बिगड़ रहे हैं
वारदात के बाद से सभी कालोनी निवासी दहशत में हैं। लोगों का घर के बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। देर रात और कई बार पूरी रात तक ठेका खुला रहता है। इस वजह से कालोनी निवासी कई बच्चे बिगड़ रहे हैं। ठेके बंद होना चाहिए जिससे वहां का माहौल सही बन सके।
विज्ञापन
- कृष्णा, कालोनी निवासी
बॉक्स-
होती है गुंडागर्दी
लोग रात भर शराब की खरीदारी करते हैं, जिसके चलते वहां पर लोगों का मजमा लगा होता है। कई बार लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन जाती है। लोग गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। अगर वहां पर शराब का ठेका हट जाए तो कालोनी में काफी हद तक सुधार हो सकता है।
- शीली देवी, कालोनी निवासी
बॉक्स-
पुलिस नहीं करती गश्त
आए दिन शराब के ठेके की वजह से कालोनियों में लड़ाई-झगड़ा का माहौल बना होता है। अगर पुलिस कर्मी सही ढंग से अपनी ड्यूटी करें तो काफी हद तक क्राइम कम हो सकेगा। इसके अलावा पुलिस कई बार देर रात तक गश्त भी नहीं करती है।
- अमरीक सिंह, कालोनी निवासी
युवकों की नहीं है गलती
वारदात के दिन कालोनी निवासी युवक शराब के ठेके के बाहर बैठे थे। इस दौरान ठेके के कारिंदे वहां पर पहुंचे और युवक से कहा कि यहां पर मुखबरी करने बैठें हो। तभी बहस बढ़ गई और बिना वजह युवक पर हमला कर दिया। इतना ही अगर कालोनी निवासी समय पर न पहुंचते तो आरोपी उसे किडनैप कर ले जाते।
- सोमनाथ, कालोनी निवासी