{"_id":"5bf9ac6dbdec22418454f77a","slug":"171543089261-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, व्यापारियों ने लगाया जाम
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट.. आज कितने चालान कटे, इसका अपडेट देना है।
फोटो सहित-
चालान काटने पर भड़के व्यापारी, लगाया जाम
सबहेड
बुड़ैल मार्केट में पुलिस चौकी के पास चार घंटे तक सड़क पर फंसे रहे लोग
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिसकर्मी काट रहे हैं धड़ाधड़ चालान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर अवैध पार्किंग को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एक्शन में आई चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की धड़ाधड़ चालान की कार्रवाई पर शनिवार को बुड़ैल मार्केट के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मार्केट के व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर मार्केट में पुलिस चौकी के पास बीच सड़क पर बैठ गए, जिससे घंटो जाम लगा रहा। इतना ही नहीं व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालात बिगड़ते देख सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार व बुड़ैल चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद व्यापारियों को जैसे-तैसे शांत कराया।
मार्केट के लोगों ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब 11:10 बजे की है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी मार्केट में खड़े वाहनों का चालान काट रहे थे। जैसे ही कोई ग्राहक वाहन खड़ा कर दुकान पर कुछ देर के लिए सामान खरीदने आता था, ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसका चालान काट दे रहे थे। यह देख दुकानदार भड़क उठे और सड़कों पर इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि पिछले चार दिन से ट्रैफिक पुलिस उनके वाहनों का चालान काट रही है। जिसके बाद कई लोग बुड़ैल चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद टीम ने किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। व्यापारियों का आक्रोश करीब 4 घंटे तक रहा।
फुटपाथ पर नहीं थे वाहन, इसके बावजूद कटे चालान
मार्केट के प्रधान भारत भूषण कपिला और व्यापारियों ने बताया कि बुड़ैल मार्केट में एक भी पार्किंग नहीं है। करीब 15 साल साल पहले दुकानों के बाहर कच्चा रास्ता था। इसके बाद व्यापारियों ने पार्किंग की समस्या को लेकर एमसी से कच्ची वाली जगह पर ईंट लगवाई। यह जगह टोटल 28 फुट की है। इसमें से 6 फुट फुटपाथ के लिए अलग कर दिया गया था जबकि बाकी 22 फुट जगह पर दुकानदार और कस्टमर अपने वाहनों को पार्क करते हैं लेकिन अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लगातार चार दिन से ट्रैफिक पुलिस मार्केट में यहां खड़े वाहनों के चालान भी काट रही है, जो गलत है।
विज्ञापन
वाहनों की पार्किंग के लिए लोग हो रहे हैं परेशान
मार्केट में आने वाले लोगों ने बताया कि यह समस्या उनके लिए काफी दिक्कत करती है। जब कभी भी वे मार्केट आते हैं तो उन्हें वाहनों की पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती। एमसी और चंडीगढ़ प्रशासन को लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोग अपने वाहनों को अवैध पार्किंग और फुटपाथ जैसी जगह पर पार्क न करें।
पांच दिन में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 961 चालान
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ट्रैफिक पुलिस शहर के अलग-अलग जगहों पर फुटपाथ और अवैध पार्किंग को लेकर धड़ल्ले से चालान काट रही है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 6 एंटी पार्किंग स्क्वॉड टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें पिछले पांच दिनों से चालान काट रही हैं। पांच दिनों में अब तक 961 चालान काटे जा चुके हैं।
किस दिन कितने चालान
20 नवंबर - 104
21 नवंबर- 63
22 नवंबर- 314
23 नवंबर - 239
24 नवंबर- 241