फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
फोटमहिला नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

270 ग्राम की हेरोइन, 200 नशीले इंजेक्शन बरामद
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर लिया दो दिन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों में नशा सप्लाई करने की आरोपी सेक्टर-38 निवासी महिला पूनम को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-41 पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे 270 ग्राम हेरोइन, 200 नशीले इंजेक्शन और 6 लाख 600 रुपये बरामद किए हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार महिला तस्कर को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मंगलवार रात सेक्टर-39 थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला किसी को नशा सप्लाई करने जा रही है। पुलिस ने सेक्टर-41 स्थित पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर दी। पूनम ने पुलिस टीम को देखकर रास्ता बदल लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 200 नशीले इंजेक्शन, 270 ग्राम हेरोइन और 6 लाख 600 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह दिल्ली से नशीले पदार्थ लाकर शहर में सप्लाई करती थी। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई 270 ग्राम हेरोइन की मार्केट में कीमत लाखों में है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह नशा आगे किसे सप्लाई करने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed