फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तेजरफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो साल के बच्चे की मौत

तेजरफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो साल के बच्चे की मौत

Wed, 15 May 2019 02:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
तेजरफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो साल के बच्चे की मौत
चंडीगढ़। सेक्टर 3 थाने के अंतर्गत नेपाली फारेस्ट एरिया में तेजरफ्तार पानी के टैंकर की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह खेल रहा था। मृतक बच्चे की पहचान हिमांशु (2) के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। हिमांशु नेपाली फारेस्ट एरिया में खेल रहा था। उसके पिता सुरिंदर भी फारेस्ट एरिया में मजदूरी का काम करते हैं। इस दौरान वहां पर अचानक ट्रैक्टर में लगे पानी टैंकर ने हिमांशु को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल बच्चे को फौरन मनीमाजरा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी नेपली फारेस्ट एरिया में काम करता है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed