{"_id":"5d210f5d8ebc3e6cc0503e6d","slug":"15624476831-panchkula-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर लॉटरी जीतने का झांसा देने वाला भगौड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर लॉटरी जीतने का झांसा देने वाला भगौड़ा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर लॉटरी जीतने का झांसा देकर भोलेभाले लोगों से ठगी करने वाले एक भगोड़े को पीओ सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2011 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान कजहेड़ी निवासी अमित खान उर्फ जाकिर खान के रूप में हुई है।
पीओ सेल के अनुसार, आरोपी अमित खान पाकिस्तान के नंबर से भोलेभाले लोगों के मोबाइल पर फोन कर उन्हें लॉटरी जीतने का झांसा देता था। इसके बाद आरोपी उसे टैक्स भरने के नाम पर उससे बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करवाकर उनसे ठगी करता था। ठगी के कुछ रुपयों को वह डिश टीवी रिचार्ज कूपन खरीदता था। इसके बाद वह पाकिस्तान में बैठे इब्राहिम और मुनीर को यहां की जानकारी देता था। इस इंटरनेशनल लॉटरी स्कैम गैंग ने भारतीय लोगों से काफी रकम की धोखाधड़ी की है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने वर्ष 2011 में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419,420,471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी अमित खान को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया था। बाद में वह फरार हो गया था। इसके बाद 4 मार्च वर्ष 2011 उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। अब पीओ सेल ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।