{"_id":"5d1e6a658ebc3e3ccf3e0773","slug":"156227438115-pkl-office-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी के ब्लड व डीएनए सैंपल जांच को सीएफएसएल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी के ब्लड व डीएनए सैंपल जांच को सीएफएसएल भेजे
पंचकूला। 15 वर्षीय किशोरी से रेप मामले में अरेस्ट किए जा चुके आरोपी दीपक 18 के ब्लड व डीएनएनए सैंपल पुलिस ने जांच के लिए सीएफएसएल मधुबन भेजे हैं। मामला पेचीदा होने के चलते डीसीपी कमलदीप गोयल के आदेशों पर केस की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम, एसआईटी भी गठित की गई है। इसमें एसीपी नुपूर बिश्नोई, महिला थाने के महिला प्रभारी और एक महिला सहायक उप-निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा मधु नामक एक महिला को भी जांच में शामिल किया गया है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष द्वारा मामले में आरोपी बताए गए चार अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है। लेकिन पुलिस को उनके खिलाफ अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैँ। पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है। पीड़ित परिवार इससे पहले पुलिस पर आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने व किशोरी से मारपीट कर उसे डरावा देकर उसके बयान बदलवाने के आरोप लगा चुका है। डीसीपी कमलदीप गोयल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।