फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला अपराध और पीओ जम्पर पर पुलिस कमिश्नर संजीदा

महिला अपराध और पीओ जम्पर पर पुलिस कमिश्नर संजीदा

Fri, 05 Jul 2019 02:28 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
महिला अपराध और पीओ जम्पर पर पुलिस कमिश्नर संजीदा
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह जिले में महिला अपराध और बेल जम्पर के मामलों में संजीदा हैं। कमिश्नर सौरभ सिंह ने अपराध और कानून व्यवस्था के संबंध में वीरवार को सभी एसएचओज समेत अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला अपराध से संबंधित केस दर्ज करने में कतई देरी न करें। साथ ही आपराधिक ग्राफ को कम करने के मद्देनजर जो कैदी, आरोपी जमानत के बाद से फरार हैं, उन्हें जल्द अरेस्ट करने के प्रयास करें। मीटिंग में डीसीपी कमलदीप गोयल भी उपस्थित रहे। घरों में हो रही चोरी, वाहन चोरी समेत चेन स्नैचिंग और अवैध माइनिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने बारे भी मंथन किया गया। सभी क्राइम यूनिट्स को चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने बारे में निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के क्राइम ग्राफ को कम करने के बारे मंथन किया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने सराहनीय ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मीटिंग में एसीपी विजय देशवाल, एसीपी ओम प्रकाश व एसीपी नूपुर बिश्नोई ने भी अपनी राय रखी। सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज समेत क्राइम इंचार्ज/डिटेक्टिव यूनिट, आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed