फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 साल की बच्ची की सीडबल्यूसी ने की काउंसलिंग

12 साल की बच्ची की सीडबल्यूसी ने की काउंसलिंग

Fri, 28 Jun 2019 02:17 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
12 साल की बच्ची की सीडबल्यूसी ने की काउंसलिंग
पंचकूला। बीते दिनों बद्दी पुलिस को एक 12 वर्षीय बच्ची से शोषण की शिकायत मिली। पुलिस ने जांच की तो मामला पंचकूला की मड़ावाला चौकी के अंतर्गत क्षेत्र का होने का पता लगा। लेकिन शिकायतकर्ता 12 साल की बच्ची के होने के चलते जांच महिला थाना पुलिस के पास पहुंची। थाना पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि बच्ची के मां-पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने बच्ची की काउंसलिंग की। पुलिस सूूत्रों के मुताबिक बच्ची ने काउंसलिंग में पिता पर लगे सभी आरोप निराधार होने की बात कही। बच्ची ने कहा कि उसके पिता ने कभी भी उसे तंग नहीं किया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची की आड़ में शिकायत किसने और किन कारणों से की। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों से भी पूछताछ की। लेकिन शुरुआती जांच में बकौल पुलिस बच्ची से किसी प्रकार का शोषण नहीं होने का पता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed