फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   patient attendant beats guard at gmsh 16 chandigarh

चंडीगढ़ः जीएमएसएच 16 में मरीज से मिलने से रोका तो गार्ड को बुरी तरह से पीटा, सिर में लगे टांके

Thu, 27 Jun 2019 02:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
patient attendant beats guard at gmsh 16 chandigarh
गार्ड से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 16 हॉस्पिटल चंडीगढ़ के मेल वार्ड में मरीज और उसके तीमारदार ने वहां पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। गार्ड को इमरजेंसी में एडमिट कराया गया और सिर पर तीन टांके लगे हैं। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। देर रात पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि बुधवार शाम छह बजे मेल वार्ड में दाखिल जगदीश से मिलने के लिए कुछ लोग पहुंचे। उस समय सिक्योरिटी में संजीव कुमार की तैनाती थी। संजीव कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जगदीश को बाहर बुला लिया। पहले तो बहस हुई और बाद में जगदीश और उनके साथ आए लोगों ने गार्ड को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इससे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान आरोपियों ने संजीव के सिर पर नुकीली चीज मार दी, जिससे गार्ड के सिर पर गहरा घाव हो गया। उसके सिर पर तीन टांके लगे हैं। उसे इमरजेंसी में दाखिल कर लिया गया है। संजीव कुमार ने बताया कि शाम के छह बजे मरीजों को दवाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त सिर्फ एक अटेंडेंट को मरीज से मिलने की छूट दी जाती है, इसलिए उन्हें रोका गया था, लेकिन वे मिलने की जिद करने लगे। रोकने पर गार्ड से मारपीट शुरू कर दी। डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. परमजीत ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।


इसके साथ ही तीन मरीजों ने भी लिखकर दिया है कि मामले में गार्ड की कोई गलती नहीं थी। डॉ. परमजीत का कहना है कि यदि मरीज या उनके अटेंडेंट को गार्ड से कोई शिकायत थी तो उन्हें अस्पताल प्रशासन से शिकायत करनी चाहिए थी। यदि शिकायत मिलती तो एक्शन भी लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed