{"_id":"5cfec1a6bdec22072d1baf07","slug":"156019958213-panchkula-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, सिर पर थे गहरे जख्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग् ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, सिर पर थे गहरे जख्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के गर्दन और सिर पर जख्म के निशान थे। पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवाकर मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मरने वाले की पहचान बापूधाम निवासी चरणजीत सिंह (45) के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना सोमवार सुबह करीब 7.50 बजे की है। चरणजीत सिंह मूलरूप से बहराइच स्थित सहारा कलां के मोतीपुर (यूपी) का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से सेक्टर-26 स्थित बापूधाम फेज-1 के मकान नंबर 553/1 में रहता था। पुलिस के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया में वह मजदूरी का काम करता था। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चरणजीत बेसुध हालत में प्लाट नंबर 33 के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे और वह वह नशे का आदी था।
मर्डर के एंगल से भी जांच
घटना के बाद कयास लगाया जा रहा है कि चरणजीत नशे की हालत के दौरान गिर गया होगा, जिसके चलते उसके सिर पर चोट आ गई। फिलहाल इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामले में हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं पुलिस ने घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।