{"_id":"5cc4a9ebbdec22070518ba0f","slug":"15563924936-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर के फ्लैट में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला टीचर के फ्लैट में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला टीचर के फ्लैट में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने
- सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। टीचर के फ्लैट में घुसकर चोरों ने दिनदहाड़े सामान चोरी कर लिया है। इसके बाद भी पुलिस इन्हें पकड़ने में फेल रही। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में टीचर्स सुमन लता ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे अपने फ्लैट से स्कूल पढ़ाने गईं थी। दोपहर बाद करीब 2.30 बजे उनकी बेटी घर पहुंची तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बेटी ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। स्कूल से घर आकर जब टीचर सुमनलता ने जांच की तो पता चला कि उनके कीमती आभूषण गायब थे। करीब पांच लाख के गहने चोरों ने घर से उड़ा दिए हैं। महिला टीचर सुमन ने बताया कि घर से चोरों ने एक तोले की सोने की चेन, दो तोले का सोने का हार, चार तोले के चार जोड़ी टॉप्स, सोने का लॉकेट, एक जोड़ी डायमंड के टॉप्स, और बीस हजार रुपये चोरी हो गए है। पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फ्लैट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस की ओर से खंगाले जा रहे हैं।