{"_id":"5cc4a9e8bdec22074d53a5b9","slug":"15563924902-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोसायटी सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसायटी सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। पुरानी रंजिश के चलते वकील और सोसायटी के सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी राजबीर दुहन के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वकील रणजीत ने बताया कि सोसायटी की मीटिंग चल रही थी। सोसायटी में पेंट कराने के बारे में कंपनी के व्यक्ति से बातचीत चल रही थी कि अचानक राजबीर दुहन कहने लगा कि कमेटी के मेंबर खुद तय कर लेंगे। इस पर रणजीत ने आपत्ति जताई। इसके बाद आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसे पिटवाएगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।