{"_id":"5cb23d64bdec22144424911c","slug":"15551850702-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में गए युवक की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुररानी। गांव छोटा त्रिलोकपुर में स्थित मां शारदा देवी मंदिर के मेले को देखने के लिए घर से पैदल गए नजदीक के गांव पारवाला निवासी जसबीर सिंह की अज्ञात बाइक की चपेट में आने पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव पारवाला निवासी जसबीर सिंह (24) अपने घर से शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे पैदल मंदिर की तरफ गया था और जिसे राहगीरों ने गांव टपरियां सत्संग केन्द्र के पास घायल अवस्था में देखा। इसके बाद परिजनों को रात को साढ़े 11 बजे जसबीर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल जसबीर को रायपुररानी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया। रायपुररानी पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।