फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एमडीसी पेट्रोल पंप पर लोगों ने किया जमकर हंगामा

एमडीसी पेट्रोल पंप पर लोगों ने किया जमकर हंगामा

Mon, 01 Apr 2019 01:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
एमडीसी पेट्रोल पंप पर लोगों ने किया जमकर हंगामा
एमडीसी पेट्रोल पंप पर लोगों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन

- पेट्रोल में पानी मिलावट का लगाया आरोप, मशीन सील
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-5 स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर को कुछ लोगों ने पेट्रोल में पानी मिलावट का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर फूड एंड सप्लाई और नापतोल विभाग के अधिकारियों ने पंप की मशीन को किया सील कर दिया। लोगों का आरोप था कि उनके वाहनों में मिलावटी पेट्रोल डाला गया है। इस दौरान पेट्रोल डलवाने आए लोगों और पेट्रोल पंप प्रबंधन के बीच काफी बहस हुई। लोगों ने मौके से पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फूड एंड सप्लाई नापतोल विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बुला लिया गया। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी ने पंप से पेट्रोल के सैंपल लिए।

नापतोल विभाग के अधिकारी ने पेट्रोल पंप पर मेजरमेंट की। मौके पर पहुंचे फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी बरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद पंप से तेल के सैंपल लिए गए हैं और उसकी जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। जांच के दौरान मौके पर पेट्रोल में पानी पाया गया था। जांच अधिकारी ने पंप पर लगी मशीन जिसमें तेल के साथ पानी आ रहा था। उसे सील कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पंप से पेट्रोल भरवाया और वहां से चले गए। इसके बाद उनके वाहन थोड़ी दूर जाने के बाद बंद हो गए। जिसके बाद लोगों ने अपने वाहनों को चेक करवाया तो मैकेनिक ने बताया कि उनके पेट्रोल टैंक में पानी मिक्स हो रखा है। जिसके बाद लोगों ने पंप पर जाकर वहां के मैनेजर से यह बात कही। लेकिन उन्होंने ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। जिसके चलते गुस्साए लोगों ने पंप पर जमकर हंगामा किया। हंगामा देख एक व्यक्ति ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस सहित फूड एंड सप्लाई विभाग और नापतोल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके चलते उन्होंने ने पंप की जांच की और जांच में सामने आया कि पंप के तेल पानी मिला हुआ है। जिसके बाद अधिकारियों की टीम ने पंप की उस मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed