फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दिनदिहाड़े गाड़ी को टक्कर मारकर दिया लूट की वारदात को अंजाम

दिनदिहाड़े गाड़ी को टक्कर मारकर दिया लूट की वारदात को अंजाम

Mon, 01 Apr 2019 01:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
दिनदिहाड़े गाड़ी को टक्कर मारकर दिया लूट की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
गाड़ी लूटने के आरोपियों को दबोचा

- पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर गाड़ी और लूट के आरोपियों को दबोचा
- अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर के पास जबरन पिकअप गाड़ी को टक्कर मारकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महज तीन घंटे में लूट
के लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में मुकेश बीके ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-11 पंचकूला के निवासी विष्णु के घर का सामान लेकर बुढ़नपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शराब के ठेके के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार सफेद कार जिसमें चार से पांच लड़के बैठे थे उसकी गाड़ी को रॉग साइड से ओवरटेक करते हुए टक्कर मारकर भाग गए। इसके बाद वह शराब के ठेके के पास गाड़ी साइड में लगाकर देख रहा था। तभी सफेद रंग की कार वापस आई और उसमें सवार तीन से पांच लड़के बाहर निकले और आरोपी विजय पाल और सन्नी उर्फ काका के साथ आए अन्य लड़कों ने बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने पिकअप गाड़ी की चाबी छीन ली और गाड़ी लेकर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया। मुकेश के बयान के आधार पर विजयपाल और सन्नी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


कैसे सुलझाई वारदात
सेक्टर-16 चौकी प्रभारी बलदेव सिंह मलिक ने बताया कि वारदात होने के बाद उन्होंने शहर में नाकाबंदी करवा दी। जिसके बाद वह खुद मौके पर मुकेश को साथ लेकर गए और वहां आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्होंने गुप्त सूचना के आधार सेक्टर-16,17,18, मौलीजागरां व अन्य कई जगह छापा मारा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-17 में पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी जिसमें तीन लड़के सवार थे उन्होंने नाके को देखकर अपनी गाड़ी को वापस घूमा लिया। पुलिस ने उस गाड़ी का पीछा करके सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर दो आरोपियों विजयपाल और सन्नी उर्फ काका को काबू कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed