{"_id":"5c76e67dbdec227396046316","slug":"155129622416-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत
- पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-20 की ओर से ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल अपने घर जा रहे व्यक्ति को एक तेजरफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके तुरंत बाद घायल को डेराबस्सी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुभाष (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीरमुच्छला निवासी गुड्डू ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में एक निजी कंपनी में लेबर का काम करता हैं। उसके साथ ही मृतक सुभाष (29) भी काम करता था। मंगलवार रात गुड्डू व सुभाष फैक्टरी से काम खत्म करके वापस अपने घर पीरमुछल्ला जा रहे थे। रात को करीब साढ़े 10 बजे दोनों पैदल सेक्टर-19 की तरफ से हाईवे से सेक्टर-20 की ओर सड़क क्रॉस कर रहे थे। जैसे ही दोनों सेक्टर-20 की साइड वाले रोड पर पहुंचे तो माजरी चौक की ओर से एक बाइक सवार तेज स्पीड व लापरवाही से आया और उसने सुभाष को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुभाष सड़क पर गिर और बाइक सवार भी आगे जाकर गिर गया। गिरने के कारण सुभाष को काफी चोटें आई और उसके मुंह से काफी खून बहने लगा। एक्सीडेंट होने के कारण वहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान बाइक चालक वहां से भाग गया। इसके तुरंत बाद किसी राहगीर ने अपनी कार में सुभाष व गुड्डू को डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांच के दौरान डॉक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गुड्डू के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।