{"_id":"5c705b79bdec220c2959e9fb","slug":"15508674241320-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञात चोरों ने घर से चुराई 20 हजार की नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्ञात चोरों ने घर से चुराई 20 हजार की नगदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा साहिब में शीश नवा कर लौटी महिला को घर में मिला चोर
- महिला को धक्का देकर बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे दूसरे चोर के साथ हुआ फरार
- घर से चुराई 20 हजार की नगदी और कानों की बालियां, पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। एचएमटी आवासीय परिसर में स्थित गुरुद्वारा साहिब में शीश नवा कर वापिस घर पहुंची महिला का सामना घर में चोरी कर रहे चोर से हो गया। घर की मालकिन को देखते ही चोर ने भागने की कोशिश की, लेकिन शातिर चोर मौके से अपने साथी सहित फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस को दी शिकायत में महिला कुलविंद्र कौर निवासी विष्णु कालोनी सुभाष नगर ने बताया कि वीरवार सुबह वह एचएमटी स्थित गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने गई हुई थी। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब से वापिस घर पहुंची तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही वह कमरे की भीतर गई तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और एक लड़का जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था कमरे में चोरी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही नकाबपोश चोर ने उसे देखा तो भागने की कोशिश करते हुए उसके ऊपर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि उसने भागते हुए चोर को रोकने की कोशिश की लेकिन वह उसे धक्का देकर घर के बाहर भाग गया। महिला ने बताया कि घर के बाहर पहले से बाइक पर इंतजार कर रहा चोर का साथी और चोर बाइक पर बैठ कर मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार रुपये की नगदी और कानों की बालियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।