फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर , घायल

ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर , घायल

Tue, 19 Feb 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर , घायल
ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन

- पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-6/7 रेड लाइट एरिया के नजदीक एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मंजू पांडेय बुरी तरह घायल हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पति सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर ड्राइवर परशुराम पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार पांडेय सेक्टर-25 निवासी चंडीगढ़ पीजीआई में नौकरी करते है। वे अपनी पत्नी मंजू पांडेय को पंचकूला से लेकर किसी काम से आए थे। इस दौरान जब वे पंचकूला में सेक्टर-6/7 रेड लाइट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान सुरेंद्र कुमार की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई। पत्नी मंजू को राहगीरों की सहायता से सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से गंभीर हालत में पत्नी मंजू को पीजीआई रेफर कर दिया। सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि ड्राइवर परशुराम निवासी संभल यूपी का रहने वाला है। वहीं एक्सीडेंट के दौरान सुरेंद्र पांडेय के दाहिने हाथ, दोनों पैर और पत्नी को गंभीर चोट आईं। मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर परशुराम पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed