{"_id":"5c2689a4bdec2256ad22d22e","slug":"15460295087-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथली मीटिंग में डीसीपी ने गिनाईं उपलब्धियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंथली मीटिंग में डीसीपी ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में चोरी के 112 मामलों में से 19 मामले सुलझाए: डीसीपी
- मंथली मीटिंग में डीसीपी पंचकूला ने गिनाईं उपलब्धियां
- एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 41 अभियोग अंकित करके 50 दोषियों को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डीसीपी कमलदीप गोयल ने शुक्रवार को आयोजित मंथली मीटिंग में उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि जिले में हत्या अपराध के अंतर्गत कुल 12 अभियोग अंकित हुए। जिनमें से पुलिस ने छह अभियोगों में सफलता हासिल की है। इसके साथ-साथ डकैती के अंतर्गत चार अभियोग दर्ज हुए। 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे एक करोड़ 24 लाख 2 हजार रुपये की संपत्ति प्राप्त की। लूट के अंतर्गत कुल 17 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 13 मामलों में सफलता हासिल करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके 6 लाख 47 हजार 500 रुपये की संपति प्राप्त की। घर में चोरी के 112 मामले दर्ज हुए, जिनमें से पुलिस ने 19 मामलों में सफलता हासिल की और 43 दोषियों को गिरफ्तार किया। उनसे 5 लाख 41 हजार 500 रुपये की संपत्ति प्राप्त की। चोरी अपराधों के अंतर्गत 114 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 17 मामलों में सफलता हासिल की और 27 दोषियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 5 लाख 23 हजार 300 रुपये की संपत्ति प्राप्त की।
इसी तरह छीनाझपटी अपराध के अंतर्गत 60 मामले दर्ज किया, जिनमें से 29 मामलों में सफलता हासिल करके 59 दोषियों को गिरफ्तार किया गया और 62 लाख 79 हजार 300 रुपये की संपत्ति बरामद की गई। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 41 अभियोग अंकित करके 50 दोषियों को गिरफ्तार किया गया और 610 ग्राम अफीम, 400 ग्राम चरस, 4 किलो 210 ग्राम चूरापोस्त, 28 किलो 700 ग्राम गांजा, 341 ग्राम हिरोईन, 29820 टैबलेट, 29 इंजेक्शन व 91 तंबाकू पैकेट बरामद किए।
निगम प्रशासक बोले, 130 करोड़ रुपये के शुरू होंगे विकास कार्य
नगर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने निगम की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निगम की ओर से 130 करोड़ रुपये के नए कार्य आरंभ किए जा रहे है, जिनमें 166.57 लाख रुपये की राशि से 21 प्रवेश द्वार विभिन्न नगर निगम के गांवों में बनाए जाएंगे। इसी प्रकार 198.10 लाख रुपये की राशि से 32 प्रवेश द्वार नगर निगम पंचकूला में 13 रोड साइट पंचकूला में 48.75 लाख रुपये की राशि से, सेक्टर-19 पंचकूला की रेहड़ी मार्केट के विकास पर 145.53 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लोगों को दी जाने वाली सेवाओं व आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार की समाज कल्याण स्कीमों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।