फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्कूल वैन की टक्कर से महिला की मौत

स्कूल वैन की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 08 Dec 2018 09:35 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन की टक्कर से महिला की मौत
स्कूल वैन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

अबोहर। गांव आलमगढ से ढाणी विशेषरनाथ बाईपास के बीच शनिवार दोपहर स्कूल वैन की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। थाना नंबर दो पुलिस ने महिला के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार करीब 50 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी राम विलास निवासी वैक्सिंग प्लांट के निकट रहती हैं। शनिवार की दोपहर पति-पत्नी सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल वैन ने कृष्णा देवी को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed