{"_id":"5beef54ebdec226947536003","slug":"1542387073245-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना पुलिस ने तनजानीया नागरिक के गुप्त अंग से बरामद की 45ग्रांम हेरोईन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खन्ना पुलिस ने तनजानीया नागरिक के गुप्त अंग से बरामद की 45ग्रांम हेरोईन
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा
तंजानिया नागरिक से 45 ग्राम हेरोइन बरामद, दो काबू
लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में करनी थी सप्लाई, दूसरा आरोपी अंबाला के मुलाना का
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। पुलिस जिला खन्ना के नारकोटिक्स सेल ने शुक्रवार को सुबह तंजानिया के नागरिक डेनियल लूक्स मिटवेवे निवासी मैवजीबीच गली, डार-एस -सालम थाना मैवजीबीच जिला किनौनडौनी के गुप्त अंग से 45 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके साथी गौरव कुमार निवासी अंबाला सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जिला खन्ना के एसपी एच बलविंदर सिंह भीखी ने प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार को सुबह खन्ना के नारकोटिक्स सेल ने गांव लिबड़ा के पास जीटी रोड पर नाकाबंदी की थी कि एक सफेद रंग की गाड़ी अंबाला से लुधियाना की ओर जा रही थी, जैसे ही गाड़ी नाकाबंदी के पास पहुंची उसे रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी नही रोकी। चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, उनकी गाड़ी बैरिकेड से टकराकर रुक गई, गाड़ी में आरोपी गौरव कुमार चला रहा था, जबकि तंजानिया नागरिक डेनियल लूक्स पिछली सीट पर बैठा था, उसकी पीठ पर एक बैग था, जब पुलिस ने उसे बाहर आने को कहा कि तो उसे बाहर निकलने में थोड़ी परेशानी हो रही थी, जब पुलिस उसके बैग की तलाशी ले रही थी तो वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। टीम को शक हुआ तो उसे एक कमरे में ले जाकर सूझबूझ से पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके एक गुप्त अंग से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके साथी गौरव कुमार जो कि अंबाला के गांव मुलाना (हरियाणा) का रहने वाला है, उसे भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिर्फ इतना ही पता चला कि यह नशा जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी में सप्लाई होनी थी। आरोपी डेनियल पिछले दो वर्षों से अंबाला की मुलाना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।