फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गांव मल्लके में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में तीन डेरा प्रेमी ग्रिफतार

गांव मल्लके में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में तीन डेरा प्रेमी ग्रिफतार

Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
गांव मल्लके में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में तीन डेरा प्रेमी ग्रिफतार
गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में तीन डेरा प्रेमी काबू
विज्ञापन

विशेष जांच टीम ने लिया 2 नवंबर तक के लिए लिया रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी घटनाओं की पड़ताल कर रही डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा की निगरानी में विशेष जांच टीम ने जिला मोगा के गांव मल्लके में 3 वर्ष पहले हुई गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी की घटना में 3 डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राज्य स्तरीय 45 सदस्य समिति का नेता भी शामिल है।
विशेष जांच टीम प्रमुख डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राज्य स्तरीय 45 सदस्य समिति नेता पिरथी सिंह निवासी बाघापुराना को जेल से प्रोडक्शन वारंट और मिट्ठू सिंह और अमरदीप सिंह दोनों गांव मल्लके को नामजद किया गया था। डीआईजी खटड़ा ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव मल्लके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में गिरफ्तार तीनों डेरा प्रेमियों को सख्त सुरक्षा के बीच जुडीशियल मैजिस्ट्रेट बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया। विशेष जांच टीम की अर्जी पर अन्य पूछताछ के लिए अदालत ने तीनों आरोपियों का 2 नवंबर तक पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर 2015 को गांव मल्लके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना पर सिख संगत में भारी रोष फैल गया था। थाना समालसर में गुरसेवक सिंह फौजी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। गुरसेवक सिंह फौजी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह सुबह निकला तो उसके घर आगे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फटे हुए मिले थे। इस दौरान गांव की गलियों ओर अन्य स्थानों पर भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फटे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed