फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैंक लूट की नियत में बैंक में छिपाई पिस्तौल, पुलिस कर्मचारी की मुस्तैदी से लूट बची

बैंक लूट की नियत में बैंक में छिपाई पिस्तौल, पुलिस कर्मचारी की मुस्तैदी से लूट बची

Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बैंक लूट की नियत में बैंक में छिपाई पिस्तौल, पुलिस कर्मचारी की मुस्तैदी से लूट बची
एसबीआई बलाचौर शाखा लुटने से बची
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बैक डकैती की योजना बनाने वाले को दबोचा
पुलिस ने बैंक के बाथरूम से बरामद किया पिस्तौल और कारतूस
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। बलाचौर मेन चौक पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम की मुस्तैदी से लूट होते होते बच गई। मुलाजिम ने संदिग्ध हालात में बैंक के पास घूम रहे युवक को दबोच लिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बैंक के बाथरूम से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए।
एसएसपी दीपक हिलौरी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी संजीव कुमार ने बैंक के पास संदिग्ध हालत में एक युवक को घूमते देखा गया। पुलिस कर्मी के पूछने पर उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी अहमदगढ़ बताया। वह संजीव कुमार के सवालों का अटपटे जवाब देने लगा। शक होने पर उसे थाने ले जाया गया, जहां पर पूछताछ में यह बात सामने आई कि उक्त युवक ने बैंक लूटे का प्लान बनाया था और उसने बैंक के बाथरूम में पिस्तौल छिपाई है। पुलिस युवक को लेकर बैंक पहुंची तथा उसकी निशानदेही पर बाथरूम एक देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उसने साथियों के साथ साथ मिल बैंक लूट का प्लान बनाया था। आरोपी ने जब बैंक में पिस्तौल रखी, उस समय गार्ड किसी का हाथ बटाने के लिए कुछ मिनट के लिए साइड पर था। पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की। दोपहर बाद पुलिस अधिकारी फिर बैंक पहुंचे और करीब 30 मिनट तक किसी को भी बैंक में आने की इजाजत नहीं दी गई। एसएसपी दीपक हिलौरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed