फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोपड़ जेल में बंद शिव सैना नेता निशांत पर हुआ हमला

रोपड़ जेल में बंद शिव सैना नेता निशांत पर हुआ हमला

Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ जेल में बंद शिव सैना नेता निशांत पर हुआ हमला
अपडेट, आरोपी पर दर्ज हैं कई हिंदू नेताओं की हत्या के मामले
विज्ञापन

सभी केंद्र, साइड स्टोरी भी है

रोपड़ जेल में बंद शिवसेना नेता निशांत पर हमला
रमनदीप बग्गा समेत तीन हमलावरों ने किया घायल
रविंदर गोसाईं सहित चार हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में बंद है बग्गा
रोपड़ के अस्पताल में इलाज के बाद जेल ले जाते वक्त हंगामा
निशांत की बहन व पार्टी नेताओं ने जेल अधिकारियों पर लगाए मिलीभगत के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला जेल में बंद शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा पर तीन हवालातियों ने हमला कर घायल कर दिया। निशांत शर्मा ने बताया कि वह अपनी बैरक में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे अचानक रमनदीप बग्गा समेत तीन लोगों ने उसके मुंह पर कपड़ा डालकर पिटाई करनी शुरू कर दी। निशांत ने बताया कि हमलावरों ने उसे कहा कि वह हवारा और खालिस्तान के खिलाफ हैं, इसलिए हमला किया। बता दें कि रमनदीप बग्गा वही आरोपी है जिस पर हिंदू नेता रविंदर गोसाईं सहित चार हिंदू नेताओं की हत्या का आरोप है।

इस वारदात के बाद निशांत शर्मा का जेल के अस्पताल में उपचार किया गया। जबकि दोपहर लगभग दो बजे उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसका मेडिकल और प्राथमिक इलाज किया। डाक्टर ने निशांत शर्मा का एक्स-रे भी कराया। जिसमें निशांत शर्मा को मामूली चोटें ही लगी पाई गईं। निशांत को अस्पताल कड़ी सुरक्षा में लाया गया और जितनी देर वह अस्पताल में रहा अस्पताल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने भी अस्पताल में पहुंच कर निशांत शर्मा से मुलाकात की और वारदात की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि मामला जेल संबंधित है, इसलिए इसकी जांच जेल अधिकारी कर रहे हैं। लगभग डेढ़ घंटे के बाद निशांत को पुलिस ने दोबारा जिला भेज दिया। इस मौके पर एसपी बीएस रंधावा, डीएसपी गुरविंदर सिंह, वरिंदरजीत सिंह और एसएचओ सिटी सन्नी खन्ना सहित एसएचओ सदर राजपाल सिंह, शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली, जिला चेयरमैन सचिन घनौली, जिला प्रधान नितिन नंदा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोबारा रोपड़ जेल में भेजने के खिलाफ पुलिस का घेराव
मुश्किल से पुलिस ने समझाकर किया शांत, एक साथी को साथ ले गए जेल तक
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा पर हुए हमले के मामले में जब निशांत को अस्पताल से जेल में ले जाया जाने लगा तो उसकी बहन आशा कालिया ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और निशांत को रोपड़ जेल ले जाने का विरोध किया। इस दौरान शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत कश्मीर गिरी ने भी सड़क पर बैठ कर विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इन्होंने कहा कि जिस जेल में निशांत पर हमला हुआ उसी जेल में उसे दोबारा ले जाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस मुश्किल से इन्हें समझाकर शांत किया गया और इनके एक साथी को अस्पताल से पुलिस गाड़ी में बिठाकर निशांत के साथ ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशांत पर चाकू किया हमला : आशा
इस दौरान निशांत शर्मा की बहन आशा कालिया ने कहा कि निशांत पर चाकू से हमला किया गया है। जेल में ही अगर कोई सुरक्षित नहीं है तो फिर कहां पर सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि निशांत पर हमला होना किसी न किसी जेल अधिकारी की गलती है। निशांत को रोपड़ जेल से किसी सुरक्षित जेल शिफ्ट किया जाये या फिर फिर सुरक्षा पुख्ता की जाए। शिवसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत कश्मीर गिरी ने जेल प्रबंधकों पर मिलीभगत का आरोप लगाया कि उन्होंने ही हमला कराया है। उन्होंने कहा कि जेल सुपरिंटेंडेंट की मिलीभगत से हमला हुआ है और यह जेल अधिकारियों ने कराया। उन्होंने कहा कि तुरंत जेल के अधिकारी बदले जाये। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन व जेल अधिकारियों से पुतले फूंककर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में निशांत से मिलने भी नहीं दिया गया। निशांत शर्मा ने अस्पताल आते समय बताया कि उस पर यह हमला रमनदीप बग्गा, इकाबल सिंह और बहादर सिंह ने किया है, जबकि बाद में पत्रकारों से बात करते हुए निशांत ने कहा कि उस पर रमनदीप बग्गा व उसके दो साथियों ने हमला किया है। इस दौरान निशांत ने दो हमलावरों के नाम लेने से गुरेज किया। निशांत ने कहा कि हमला करने वालों ने ईंट तथा खुरपे से हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed