फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
28 लाख के चेक बाउंस, केस दर्ज
विज्ञापन

मानसा।
थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने शिकायत पर गांव नंगल कलां वासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव नंगल कलां वासी सुखजीत सिंह ने लंदन जाने के कारण अपना बैंक बैलेंस दिखाने के लिए अपने ही मित्र अमरिंदर सिंह पुत्र दिवंगत सिकंदर सिंह वासी मानसा कैंचियां के पास वर्ष 2015 में 28 लाख रुपये लिए थे। उसने कहा था कि जब वह लंदन चला जाए तो ठीक एक महीने बाद वह अपनी यह राशि खाते में से निकलवा ले। इसके बाद न तो वह लंदन ही गया और न ही यह रकम वापस की। जब अमरिंदर सिंह यह राशि लेने उसके पास गया तो सुखजीत सिंह ने उसको 28 लाख रुपये की रकम के तीन चेक भर कर दे दिए जोकि बाउंस हो गए। पीड़ित अमरिंदर सिंह ने इसकी शिकायत जिला पुलिस मुखी मानसा के पास दी। जांच करवाने के बाद जारी हुक्मों पर सहायक थानेदार गुरलाल सिंह ने सुखजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed