फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस के उपाध्यक्ष को फोन के बाद एसपी ने उल्टा शिकायतकर्ताओं को धमकाया, एसपी ने कहा एक मामला दर्ज करने का लगेगा 50 हजार: गर्ग

कांग्रेस के उपाध्यक्ष को फोन के बाद एसपी ने उल्टा शिकायतकर्ताओं को धमकाया, एसपी ने कहा एक मामला दर्ज करने का लगेगा 50 हजार: गर्ग

Sun, 02 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के उपाध्यक्ष को फोन के बाद एसपी ने उल्टा शिकायतकर्ताओं को धमकाया, एसपी ने कहा एक मामला दर्ज करने का लगेगा 50 हजार: गर्ग
करोड़ों रुपये ठगने की आरोपी महिला को क्लीन चिट्ट देने की तैयारी
विज्ञापन

पीड़ितों ने जांच अधिकारी एसपी के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप, जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। गैर कानूनी इमिग्रेशन का धंधा कर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाली महिला को बरनाला का एक एसपी दे रहा है क्लीन चिट्ट दे रहा है। जिस कारण पीड़ित लोगों में एसपी प्रति भारी रोष जताया है। इस महिला से 26 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुई किसान परिवार की महिला जगदीप कौर निवासी माछीके ने बताया कि गैर कानूनी इमिग्रेशन का धंधा करने वाली गांव दीपगढ़ की एक महिला ने उसको विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 26 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन न तो उसे विदेश भेजा और न ही उनके 26 लाख रुपये वापस किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने उस ठग महिला की शिकायत एसएसपी हरजीत सिंह को दी, जिन्होंने एसपी के जांच के लिए भेज दी। लेकिन उस ठग महिला के खिलाफ तमाम सबूत व गवाह पेश करने के बावजूद एसपी उस ठग महिला को क्लीन चिट्ट दे रहे हैं। जबकि उन्होंने अपनी जमीन गिरवी रखकर उसको 25 लाख रुपये दिए थे। अब उनके रुपये भी गए और जमीन भी गई, परेशान पति भी खुदकुशी करने को तैयार है। उसने बताया कि इस ठग महिला ने जिले के अनेकों किसानों को ठगा है, लाखों करोड़ों ठग लिए हैं। इस ठग महिला के खाते में से रोज लाखों का अदान प्रदान होता है, लेकिन वह सरेआम कहती है कि उसकी पुलिस के साथ सांठगांठ है, उसका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। जांच अधिकारी बरनाला का एसपी उसे सरेआम क्लीन चिट्ट दे रहा है। जब उस ठग महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष केवल ढिल्लों ने एसपी को फोन किया तो उल्टा एसपी ने शिकायतकर्ताओं को ही डराना धमकाना शुरू कर दिया। केवल ढिल्लों ने कहा कि वह एसपी के खिलाफ एक्शन लेंगें। जबकि व्यापार महासंघ के पंजाब प्रधान ललित गर्ग ने बताया कि जब उन्होंने एसपी को जाकर कहा कि तमाम पीड़ितों को इंसाफ दिया जाए तो एसपी ने कहा कि एक मामला दर्ज करने का 50 हजार रुपये लगेंगे। जबकि पीड़ित महिला जगदीप कौर ने एसपी परआरोप लगाए कि एसपी एक सब इंस्पेक्टर के जरिये रिश्वत लेकर ठग महिला को क्लीन चिट्ट दे रहा है। जब ठगी की आरोपी महिला के खिलाफ जांच करने वाले एसपी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोपी महिला को जांच के लिए दोबारा बुलाया है। वह पूरी कोशिश करेंगे की पीड़ितों को इंसाफ मिल सके। उन्होंने अपने पर लगे बाकी आरोपों को बेबुनियाद बताया। संपर्क करने पर एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि अगर इस एसपी की जांच से अगर पीड़ित संतुष्ट नहीं हैं तो वह जांच बदल कर किसी अन्य एसपी या अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed