फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हंडियाया में नौजवानों के दो गुटों में खूनी झड़प, तीन के सिर फटे, दो रेफर।

हंडियाया में नौजवानों के दो गुटों में खूनी झड़प, तीन के सिर फटे, दो रेफर।

Sun, 02 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
हंडियाया में नौजवानों के दो गुटों में खूनी झड़प, तीन के सिर फटे, दो रेफर।
हंडियाया में दो गुटों में खूनी झड़प, तीन के सिर फटे, दो रेफर
विज्ञापन

गैंगवारनुमा लड़ाई में दोनों गुटों के नामजद 10 युवकों समेत 20 के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। गांव खुड्डीकलां के नौजवानों के दो गुटों के बीच रविवार को दोपहर खूनी लड़ाई हुई। दोनों में लोहे की राडें, लाठियां, ईंट-पत्थर चले। जिसके चलते दोनों गुटों के कई सदस्य घायल हो गए। उनमें से दो को गंभीर करार देते रेफर कर दिया गया। दोनों गुटों के वाहन भी चकनाचूर कर दिए गए। जिनमें तीन के सिर फट गए। हंडियाया की पुलिस ने दोनों गुटों के नामजद किए 10 सदस्यों समेत करीब 20 के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम का कारण गांव की लड़की से अश्लील हरकतें करना और सुबह सवेरे एक गुट की 14 वर्षीय बच्चे से मोबाइल फोन छीनना बताया जा रहा है।
हंडियाया में हुई तकरार
गांव खुड्डीकलां से हंडियाया की अनाजमंडी में खेलने पहुंचे एक गुट के सदस्यों को दूसरे गुट के लड़कों ने घेर लिया। दोनों गुटों में तकरीबन पौना घंटा घमासान हुआ। गौर हो कि पुलिस चौकी घटनास्थल से मात्र कुछ ही कदमों पर है। तकरार में जिन युवकों को थोड़ी बहुत चोटें लगी वे एक एक कर अपने घरों की ओर खिसक गए।
विज्ञापन

बरनाला सिविल अस्पताल से रेफर हुए घायलों में मनदीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह और शिंदर पाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरप्रीत, संदीप, मक्खन, हरप्रीत, गुरविंदर, जीवन सिंह गुट के सदस्य भारी संख्या में पहुंचे थे। जिन्होंने उन पर हमला बोल दिया। दूसरी ओर सिविल अस्पताल के ट्रामा वार्ड में उपचाराधीन पड़े गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के जिसकी उम्र मात्र 14 साल है उसे घेर कर उक्त गुट ने मारपीट की और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया था। जिसको लेकर विवाद बढ़ा। पहले हमला मनदीप, सत्ती, डिंपल वगैरह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था आखिर मोबाइल फोन में
घटनास्थल पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोबाइल फोन में एक लड़की का वीडियो है। जिसमें एक लड़का लड़की को अपने मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले जा रहा है।
यह कहते हैं जांच अधिकारी:
हंडियाया पुलिस चौकी के प्रभारी गुरसिमरनजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिल्हाल दोनों गुटों के करीब 20 लोगों के नाम सामने आए हैं।

फोटो कैप्शन : 02बीएनएलपी87-रेफर किए गए दोनों युवक।
फोटो कैप्शन : 02बीएनएलपी88-रेफर किए युवकों के हस्ताक्षर लेते हुए पुलिस जवान।
फोटो कैप्शन : 02बीएनएलपी89-दूसरे गुट के घायल युवक के बयान कलमबंद करते हुए हंडियाया चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed