फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैगलुरू के जंगलों में नौजवान की हत्या का मामला

बैगलुरू के जंगलों में नौजवान की हत्या का मामला

Tue, 07 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बैगलुरू के जंगलों में नौजवान की हत्या का मामला
जमीन गिरवी रख देते थे पैसे, जान भी नहीं बचती थी
विज्ञापन

एक माह तक केस को दबाने वाली पुलिस केस दर्ज करने के बाद आंखें मूंदकर बैठी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। विदेश ले जाने के नाम पर पंजाब समेत अन्य राज्यों के युवाओं की बंगलूरू के जंगलों में ले जाकर शूट करने के मामले में बरनाला पुलिस ने गुरप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव काहनेके जिला बरनाला के बयान पर पंजाब के आठ लोगों सुखप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरपाल सिंह, अनमोल शर्मा व हनी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने इन पर आरोप लगाया था कि इन लोगों से कनाडा भेजने के लिए 25 लाख में सौदा हुआ था। लेकिन उनको बंगलूरू के जंगलों में बांधकर रखा गया। वहां करीब 100 नौजवान बंधक बनाए हुए थे। जिनके परिजन रुपये नहीं भेजते थे, उन्हें गोली मार दी जाती थी और तीन युवकों को तो उसके सामने शूट किया गया। जो युवक जमीन गिरवी रखकर गए थे, उनकी जानें भी चली जातीं थी और पीछे से जमीन भी नहीं छूटती थी। इस तरह परिजन जमीन व बेटों से हाथ धो बैठते थे। लेकिन बरनाला पुलिस ने इस हीनियर क्राइम को एक महीने तक दबाकर रखा। अब बरनाला पुलिस पीड़ित गुरप्रीत से समझौता करवाकर कथित आरोपियों को क्लीन चिट्ट देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed