{"_id":"5b3e498d4f1c1b0f278b4b56","slug":"153080871617-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में होगी बरनाला से निर्यात हुए चावलों की चेकिंग।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असम में होगी बरनाला से निर्यात हुए चावलों की चेकिंग।
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में होगी बरनाला से निर्यात हुए चावलों की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। चावलों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होने की आशंका को लेकर बरनाला से निर्यात हुए चावलों के 75 हजार गट्टों की चेकिंग असम में होगी। जिसके लिए भारतीय खाद्य निगम के छह अधिकारी असम रवाना हो चुके हैं। निर्यात हो चुके चावल की क्वालिटी का खुलासा तीन दिन बाद रिपोर्ट आने पर होगा।
गौरतलब हो कि स्थानीय सिटी थाना की पुलिस ने 26 जून को शाम चावलों से भरे ट्रक व ट्राले कब्जे में लिए थे। जिनमें शामिल ट्रक बिना नंबर का था। यह माल जो कि पूरी तरह से मिट्टी बन चुका था उसे शैलर मालिक असम के लिए निर्यात हो रहे चावलों से भरे ट्रकों की पंक्ति में फिट करना चाहते थे। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने ट्रक के चालक सुखविंदर सिंह, ढाबा मालिक मिट्ठू सिंह और एक शैलर मालिक सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था। निर्यात होने वाले चावलों का रास्ते में घोटाला कैसे हो रहा था के बारे में भंडाफोड़ काबू आए ट्रक चालक सुखविंदर सिंह ने किया था। उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा स्थानीय स्टेशन से चावल के 75 हजार बोरियां असम पहुंची थीं। इस मामले का पर्दाफाश होने के बाद एफसीआई ने गड़बड़ी की आशंका को लेकर निर्यात हो चुके सारे माल की चेकिंग करने का फैसला लिया। असम के लिए रवाना हुई एफसीआई की टीम में बरनाला डिपो के प्रबंधक दर्शन सिंह भी शामिल बताए गए हैं।
यहां कब्जे में लिए चावल भरे ट्रकों को पुलिस ने पहले चार दिनों तक थाना कोतवाली में में खड़े किए थे। अब वहां से बाहर निकाल इलाका की धान मंडी में बने शेडों के तले पहुंचा दिए गए हैं। जिनकी देखभाल खुद पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: 05बीएनएलपी85-बरनाला की धान मंडी में खड़े किए चावल से भरे ट्रकों की देखभाल करते हुए पुलिस मुलाजिम।