{"_id":"5b268ca14f1c1bb36e8b8649","slug":"15292530276-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई सेविक यूनियन के प्रधान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई सेविक यूनियन के प्रधान पर जानलेवा हमला
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन प्रधान पर हमले के आरोपियों पर केस दर्ज
आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
सिटी पुलिस ने शनिवार देर रात सफाई सेवक यूनियन के प्रधान चंदगी राम पर हुए कातिलाना हमले के आरोप में आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में दाखिल सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष चंदगी राम ने बताया कि शनिवार को रात ज्यादा गर्मी होने के कारण वह गली में सो रहे थे, तभी राजपाल व उसके लड़के जैराम का नाम लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकियां देने लगे। जब उसकी पत्नी रामकली ने जाकर उनको रोका कि वह बिना वजह धमकियां व गाली गलौज न करें और अपने अपने घर चले जाएं। लेकिन जिन्होंने अपने पास लोहे के राड व बेसवाल उठा रखे थे, उन्होंने उसके व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं उसकी पत्नी रामकली, पोती मोनिका व उसके बेटे अजय कुमार को भी पीटकर घायल कर दिया। जब उसकी पुत्रवधू जोर जोर से चिल्लाई तो लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गए। अगर उसकी पुत्रवधू शोर न मचाती तो हमलावर उसके परिवार को जान से मार देते। संपर्क करने पर डीएसपी राजेश छिब्बर ने बताया कि सफाई यूनियन के प्रधान चंदगी राम के बयान पर हमलावर राजपाल, अरुण कुमार, संजे कुमार, करन कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, कालू राम व हनी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज धरपकड़ शुरू कर दी है।