फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कैनेडा भेजने के नाम पर धोखाधडी

कैनेडा भेजने के नाम पर धोखाधडी

Sun, 17 Jun 2018 09:55 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कैनेडा भेजने के नाम पर धोखाधडी
14 लाख की ठगी में दंपति नामजद
विज्ञापन

कनाडा भेजने के काम पर की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सिटी पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दंपति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी दंपति की तलाश कर ही है।
थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि गांव धूरकोट के रहने वाले जसपाल सिंह ने एसएसपी को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया उसके भाई अमृत सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर अमरजीत सिंह और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर निवासी बरनाला ने 14 लाख रुपये ठग लिए। उसने कहा कि उसको अमरजीत सिंह ने झांसा दिया कि वह उसके भाई अमृत सिंह को वर्क वीजा के नाम पर कनाडा भेज देगा। इसमें 16 लाख रुपये लगेंगे। 14 लाख में बात तय हो गई। आरोपियों ने चार लाख रुपये पहले ले लिए। इसके बाद 13 अक्तूबर 2016को भाई अमृत सिंह को दुबई भेज दिया।

उसके बाद अमरजीत सिंह कहने लगा कि बाकी के 10 लाख रुपये अदा करो, ताकि अमृत सिंह को आगे कनाडा भेजा जा सके। उन्होंने अमरजीत सिंह के कहने पर उसकी पत्नी मनप्रीत कौर को 20 अक्तूबर 2016 को बाकी के 10 लाख रुपये अदा कर दिए। इसके बाद अमरजीत सिंह ने उसके भाई अमृत सिंह को एक नकली पासपोर्ट सिंगापुर का जारी कर दिया। काफी परेशानी के बाद भाई अमृत सिंह 16 नवंबर 2016 को लौट आया। जब अमरजीत सिंह व मनप्रीत कौर से अपने 14 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया के जांच के बाद आरोपी अमरजीत सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed