फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लापता युवक का शव कस्सी से बरामद, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

लापता युवक का शव कस्सी से बरामद, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव कस्सी से बरामद, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
लापता युवक का शव बरामद, हत्या का आरोप
विज्ञापन

परिजन बोले, शराब व्यवसायी के कारिंदों ने की है हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई: पुलिस
अमर उजाला ब्यरो
अबोहर। तीन दिन पहले लापता हुए शहीद भगत सिंह नगर निवासी युवक का शव सोमवार को गांव हरीपुरा की माइनर से बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट भेजा गया। मृतक के परिजनों ने एक शराब व्यवसायी के कारिंदों पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
मूल रूप से सीकर के गांव रसीदपुरा का निवासी 20 वर्षीय कमलेश पुत्र मूलचंद पिछले कुछ माह से शहीद भगत सिंह नगर निवासी अपने जीजा लेखराम रिणवां के पास रह रहा था औरअनाज मंडी स्थित एक शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। लेखराम ने बताया कि 8 जून को कमलेश करीब 11 बजे घर से काम के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसके फोन पर संपर्क किया। फोन बंद था, जिसके बाद उक्त ठेके के कर्मचारी राकेश से उन्हें पता चला कि कमलेश सुबह से ठेके पर आया ही नहीं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित कर अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सोमवार को समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा ने गांव हरीपुरा की माइनर से एक युवक का शव बरामद किया। बाद में मृतक की पहचान कमलेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के जीजा लेखराम ने बताया कि कमलेश के शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंनें उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस स गहनता से जांच करने की मांग की। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए डा. गगनदीप, डा. अंकिता व डा. संदीप शर्मा पर आधारित पैनल गठित किया गया। शव की हालत खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट भेजा गया। नगर थाना के एएसआई रमेश चंद्र ने धारा 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ोतरी की जा सकती है। मृतक के भाई मुकेश तथा नरिन्द्र रिणवां, नंबरदार मोहन लाल, राजविंदर राजा, परविंदर सिंह, अग्रसैन सहारण, कुलदीप सिंह, हरीराम आदि ने शराब ठेके के कारिंदों पर हत्या के आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed