{"_id":"5b1ff60c4f1c1bb36e8b78d7","slug":"15288212636-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने आठ वर्ष के बच्चे को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों ने आठ वर्ष के बच्चे को बेरहमी से पीटा
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों ने आठ वर्ष के बच्चे को बेरहमी से पीटा
अस्पताल में दाखिल बच्चे को घर ले जाने के लिए बनाया दबाव
गुस्साए परिजनों का सिविल अस्पताल में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
थाना प्रभारी से मांगी है रिपोर्ट, दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। अनाज मंडी स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक आठ वर्षीय बच्चे वहां के शौचालय में पेशाब कर दी। इससे गुस्साए तीन पुलिसकर्मियों व मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी ने बच्चे को जमकर पीटा। हालत खराब होने पर परिजन और पड़ोसी बच्चे को सिविल अस्पताल ले गए। वहां पुलिस कर्मचारी ने छुट्टी कराकर बच्चे को घर ले जाने का दबाव बनाया। इससे गुस्साए बच्चों ने सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अनाज मंडी परिसर में बनी झुग्गियों में रहने वाले संजय कुमार व माता सुशीला रानी ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे उनका आठ वर्षीय शैंकी वहां शौचालय में पेशाब कर रहा था। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों और मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी ने आकर शैंकी को पकड़ लिया और बिना वजह ही बेरहमी से शैंकी शुरू कर दी है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह उसे छुड़ाने पहुंचे। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मी और काउंसिल कर्मचारी घायल हालत में बच्चे को छोड़कर भाग गए। बच्चा पेट दर्द की बात कहते हुए बेहोश हो गया। इस पर वह पड़ोसियों की मदद से घायल शैंकी को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया।
बच्चे के माता-पिता का आरोप है इसी बीच एक पुलिस मुलाजिम अस्पताल पहुंचा और उन पर बच्चे की छुट्टी कराकर घर ले जाने का दबाव बनाने लगा। पुलिस कर्मचारी की इस हरकत से बच्चे के परिजन और पड़ोसी भड़क गए और वहां रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बच्चे के परिजनों ने पुलिस से आरोपी पुलिस मुलाजिमों और मार्केट कमेटी के कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डीएसपी सिटी राजेश कुमार छिब्बर का कहना है कि उन्होंने थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह से मामले की रिपोर्ट मांगी है। थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।