फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   0मेन गेट का ताला तोड़ चोरों ने घर से उड़ाया तीन लाख कीमती सामान।

0मेन गेट का ताला तोड़ चोरों ने घर से उड़ाया तीन लाख कीमती सामान।

Wed, 21 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
0मेन गेट का ताला तोड़ चोरों ने घर से उड़ाया तीन लाख कीमती सामान।
चोरों ने घर से चुराए तीन लाख के गहने
विज्ञापन

बरनाला। गांव ठीकरीवाला में ताला तोड़कर एक घर में घुसे चोर सेफ में रखे करीब तीन लाख के गहने चोरी कर ले गए हैं। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक जगजीवन लाल निवासी ढिल्लों पत्ती ठीकरीवाला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नैब सिंह ने बताया कि चोरों ने पहले मेेन गेट का ताला तोड़ा, फिर अंदर घुसकर कमरे का तख्ता उखाड़ दिया। कमरे के अंदर पड़ी लोहे की अलमारी तोड़कर उसकी सेफ से सोने की एक अंगूठी, सोने का मंगल सूत्र, दो अंगूठी, सोने की दो चूड़ियां और 15 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों की 48 घंटे में तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित जगजीवन लाल ने बताया कि उनकी बेटी अनुबाला की शादी नवंबर-2017 के दौरान संगरूर में हुई थी। उसे किसी खास मौके या त्योहार पर कुछ देने के लिए उक्त सोने के आभूषण रखे थे। वह परिवार समेत अपनी बेटी से ही मिलने संगरूर गए हुए थे। शाम को घर लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा था।

फोटो कैप्शन : 21 बीएनएल-62पी-ठीकरीवाला में चोरों द्वारा ताला तोड़ने के बाद खुला हुआ जगजीवन लाल के घर का गेट।
घर के अंदर अल्मारी की तोड़ी हुई सेफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed