{"_id":"5a870fe04f1c1b8e238b8e39","slug":"151880107416-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के नाम तले जाली तेल बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी के नाम तले जाली तेल बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली माल बेचने वाला दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
मशहूर मोबिऑयल (तेल) कंपनी गल्फ के मार्का प्राइड/4टी के स्टिकर, मंजूरशुदा बोतल डिजाइन तैयार करके उसके जरिए अपना माल बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने इंडियन ट्रेड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कंपनी अधिकारियों व पुलिस को तैयार की गई 150 खाली बोतलें, 60 बोतलें और 200 स्टिकर बरामद हुए है। कंपनी को इस व्यक्ति के खिलाफ चार माह पहले उनका मार्का और बोतल डिजाइन प्रयोग करके माल बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने उक्त कंपनी के अधिकारी दिल्ली वासी पंकज गुप्ता ने शिकायत की कि मानसा में तरसेम चंद नामी एक व्यक्ति इस तरह उनकी कंपनी का मार्का, बोतल डिजाइन तैयार करके उसके जरिए अपना माल बेच रहा है। इसका अधिकार सिर्फ कंपनी के पास ही है। डीएसपी करनवीर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत जवाहरके रोड स्थित स्थित तरसेम चंद की दुकान पर जाकर इसका मौका देखा तो वहां उक्त सामान बरामद हुआ। इसमें माल भरकर उसको मार्केट में बेचने की तैयारी की जा रही थी। कंपनी अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि इस तरह यह व्यक्ति धोखाधड़ी करके इस तरह कंपनी का नुकसान कर रहा था। वहां उस की ओर से इस मार्का की आड़ में अपना माल बेचकर कमाई भी की जा रही थी। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि तरसेम चंद वासी मानसा मलिक आरएनजी पेट्रोलियम प्रोडक्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।