फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शादी का झांसा देकर मुक्तसर से भगाई नाबालिगा अबोहर में लावारिस मिली

शादी का झांसा देकर मुक्तसर से भगाई नाबालिगा अबोहर में लावारिस मिली

Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर मुक्तसर से भगाई नाबालिगा अबोहर में लावारिस मिली
मुक्तसर की नाबालिग अबोहर से बरामद
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो युवकों ने रातभर ट्रक में बंधक बनाकर रखा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
श्री मुक्तसर साहिब के अंतर्गत आते एक गांव की करीब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को दो युवक शादी का झांसा देकर भगा लाए और अबोहर की नई अनाज मंडी में रात भर एक ट्रक में बंधक बनाकर रखने के बाद सुबह लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति व नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की को संभाला तथा पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचित किया। उधर उसके परिजनों ने वीरवार रात संबंधित थाने में लड़की के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई थी। वह सूचना मिलते ही अबोहर पहुंच गए।

अबोहर पुलिस को दिए बयानों में सदर थाना मुक्तसर साहिब की नाबालिग ने बताया कि अबोहर के गांव गिदड़ावाली में विवाहित उसकी बहन के गांव के दो युवक उसे वीरवार को शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले जाने के बहाने बहला फुसलाकर ले आए और पूरी रात अनाज मंडी में एक ट्रक में बंधक बनाकर रखा। सुबह लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह लोगों ने जब लड़की को लावारिस हालत में ट्रकों के पास बैठे देखकर इसकी सूचना नर सेवा संस्था व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसआई सुनीता रानी ने मौके पर पहुंच कर लड़की को अपने संरक्षण में लिया तथा उसके परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि उन्होनें गत रात्रि ही मुक्तसर में अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दर्ज करवा दी थी। थाना नंबर 1 में नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद उसे मुक्तसर से आए उसके परिजनों व पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed