फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ठगी का मामला

ठगी का मामला

Mon, 27 May 2019 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
ठगी का मामला
डेढ़ करोड़ की ठगी के आरोप में 4 नामजद
विज्ञापन

बरनाला। थाना सिटी 2 की पुलिस ने ट्राइडेंट कंपनी के साथ डेढ़ ठगी करने के आरोप में चार व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी एसआई साहिब सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अनुभव नायर निवासी ट्राइडेंट लिमिटेड बरनाला ने बयान दर्ज करवाया कि ट्राइडेंट संघेड़ा की ओर से एमएम अलमिक्क लेसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ लिखित एग्रीमेंट किया था। इसके तहत 24 अगस्त 2015 तक 22 मशीनें भेजनी थी, जिनकी कीमत 1 करोड़ 57 लाख 55,175 रुपये बनती थी, लेकिन एमएम अलमिक्क कंपनी ने 9 अधूरी मशीनें, 10 मशीनों के 70 फीसदी से कम पुर्जे व 3 मशीनों को भेजा ही नहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद एमएम अलमिक्क लेसर प्राईवेट कंपनी वडोदरा गुजरात के अंकुर राजिंदरा देसाई, किशोर राजपूत, सरोसभाई पटेल व श्री सिद्धी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed