{"_id":"5ad3800e4f1c1b3c0a8b4b89","slug":"151523810318-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फगवाड़ा मामला
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
हिंदू नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पनप रहा रोष
फगवाड़ा।
इसी बीच दलित व हिंदू संगठन अपनी अपनी बैठकों में भविष्य के हालात को लेकर रणनीति बनाने में जुटे रहे। रविवार को सुबह चार हिंदू नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों व जनरल समाज में जबरदस्त रोष है। जिसके चलते जनरल समाज के साथ हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार दोपहर को जिलाधीश मोहम्मद तैय्यब, एसएसपी संदीप शर्मा व एसपी परमिंदर सिंह भंडाल से मुलाकात कर बात रखी। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद दलित संगठनों के लोगों को भी पकड़ा जाए। इसी बीच जिलाधीश मोहम्मद तैयय्ब ने फगवाड़ा में बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रविवार को सभी शराब के ठेके बंद रखने के आदेश जारी कर दिए है।
जिलाधीश मोहम्मद तैय्यब ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि फगवाड़ा में हालात नियंत्रण में है तथा लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में शांति बने रहे व कोई भी अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जिलाधीश ने कहा कि फिलहाल फगवाड़ा में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
कपूरथला के एसएसपी संदीप शर्मा ने कहा पुलिस इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए टीम पूरी तरह जुटी है। एसएसपी ने शहर वासियों से भी सहयोग की अपील की है। इस बीच रविवार को जहां दलित भाईचारे के लोगों ने जिलाधीश मोहम्म्द तैय्यब के साथ हुई बैठक में मांगें रखीं। वहीं हिंदू संगठनों व जनरल समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी कार्यालय में जिलाधीश मोहम्मद तैय्यब, एसएसपी संदीप शर्मा व एसपी परमिंदर सिंह भंडाल से मुलाकात कर दूसरे समुदाय के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। इसी बीच रंजिश को लेकर घर में घुस कर मारपीट करने तथा एक महिला के कपड़े फाड़ने और बालियां छीनने की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद में गंभीर रूप से घायल की स्थिति में कोई सुधार नही हो रहा है।
विज्ञापन
फोटो 15केपीटीपीपीएचजी01
जनरल समाज के प्रतिनिधि डीसी कपूरथला मोहम्मद तैय्यब से बातचीत करते हुए।