फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - लंगाह प्रकरण

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - लंगाह प्रकरण

Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - लंगाह प्रकरण
लंगाह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने धारा बढ़ी
विज्ञापन

पूर्व मंत्री पर दुराचार, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में दर्ज है केस
गुरदासपुर।
पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह पर दर्ज दुराचार, धोखाधड़ी केस में पुलिस ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा बढ़ाई है। यह जानकारी एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने दी।

एसएसपी ने बताया कि 29 सितंबर को लंगाह के खिलाफ धारा 376, 384, 420, 506 के तहत थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद लंगाह ने अक्तूबर को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। अदालत ने लंगाह को पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। एसएसपी ने बताया कि 4 अक्तूबर को सिख जत्थेबंदियों, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार कमेटी का डेलिगेशन उनसे मिला। डेलिगेशन में शामिल अमरीक सिंह शाहपुर सदस्य एसजीपीसी ने कहा कि सुच्चा सिंह लंगाह अमृतधारी सिख है और एसएजपीसी के सदस्य भी हैं। उन्होंने ने सिख रहित मर्यादा का घोर उल्लंघन किया है। इसके साथ उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी से जारी हुआ सिख रहत मर्यादा 1932 का किताबचा भी पेश किया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सीडी भी पेश की। दोनो शिकायतों, समेत पेश किए गए दस्तावेजों और सीडी की पड़ताल डीएसपी स्पेशल ब्रांच को दी गई। जांच में पाया गया कि लंगाह ने सच में सिख मर्यादा का उल्लंघन किया है, जिसके सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है और बेअदबी हुई है। जिला अटार्नी से कानूनी राय लेने के बाद लंगाह पर दर्ज केस में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए धारा 295 ए का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed