{"_id":"5a47c24d4f1c1bb34a8b9471","slug":"151465240115-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाडने का असफल प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाडने का असफल प्रयास
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी का एटीएम उखाड़ने का प्रयास
आनलाइन सुरक्षा तकनीकी से बचे बैंक के चार लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
उपमंडल के गांव डंगरखेड़ा में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। बैंक के सुरक्षा सिस्टम से सूचना मिलते ही कर्मचारी रात को ही मौके पर पहुंच गए। इससे पहले बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के इंस्पेक्टर सतवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
बैंक के शाखा मैनेजर अंकुर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े 12 बजे दो बदमाश एटीएम के केबिन के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लोहे की राड से एटीएम का कवर खोल दिया। बदमाशों ने एटीएम की सेफ तोड़ने के लिए जैसे ही उस पर लोहे की राड से प्रहार किया कि आनलाइन नजर रखने वाला बैंक के मुंबई कार्यालय स्थित सुरक्षा सिस्टम अलर्ट हो गया। उन्होंने बताया कि रात को ही मुंबई से उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि कोई एटीएम उखाड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने तुरंत ही गांव डंगरखेड़ा निवासी बैंक कर्मचारी को मौके पर भेजा और थोड़ी ही देर में खुध भी मौके पर पहुंचे। चौधरी ने बताया कि घटना के समय एटीएम की सेफ में 4 लाख थे। यह रकम अति आधुनिक सुरक्षा सिस्टम के कारण बच गई। एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।